{"_id":"6751f50a6874d7de5e0d0474","slug":"one-thousand-participants-are-showing-their-talent-on-4-stages-in-the-state-level-childrens-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-212410-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय बाल महोत्सव में 4 मंचों पर एक हजार प्रतिभागी दिखा रहे अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय बाल महोत्सव में 4 मंचों पर एक हजार प्रतिभागी दिखा रहे अपनी प्रतिभा
Fri, 06 Dec 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से वीरवार को बाल भवन में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल महोत्सव का आगाज हुआ। राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं।
नूहं से आए समाजसेवी जीएस मलिक ने विशिष्ट अतिथि तथा जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया व आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी को जिलास्तरीय बाल महोत्सव के दौरान ओवरऑल ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया गया।
महोत्सव के उद्घाटन के बाद प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों को संबोधित करने के बाद जिला उपयुक्त मीणा ने चारों मंचों पर चल रही प्रतियोगिताओं का निरीक्षण कर प्रतिभागियों तथा प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं। बाल महोत्सव के पहले दिन चार मंचों पर ग्रुप डांस, सोलो डांस, देशभक्ति समूह गान, बेस्ट ड्रामेबाज, क्विज, पोस्टर मेकिंग तथा स्केचिंग ऑन द स्पॉट में करीब एक हजार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलास्तर पर बाल उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों के विजेताओं के अलावा आरपीएस रेवाड़ी को ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजा गया। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संयोजन में आयोजित उद्घाटन सत्र तथा चारों मंचों पर आठ विद्यार्थियों ने ही मंच संचालन का दायित्व संभाला। इस अवसर पर परिषद के राज्य मुख्यालय से बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक, गुरुग्राम मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी फरीदाबाद खुशमेनद्र, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, परिषद की जिला इकाई से जुड़े समाजसेवी विनयशील गोयल, नवीन सैनी, मुकेश भट्टेवाले, मनोज यादव, दीपा भारद्वाज, विक्रम यादव डॉ. हरिप्रकाश, डॉ. ज्योत्सना, अजमेर गोदारा, आदि उपस्थित रहे।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम
समूह देशभक्ति गान के द्वितीय ग्रुप में प्रथम यमुनानगर, द्वितीय करनाल, तृतीय रेवाड़ी जिला की टीम विजेता रही। समूह देशभक्ति गान के तृतीय ग्रुप में प्रथम अंबाला, द्वितीय करनाल, तृतीय रेवाड़ी जिला की टीम रही। एकल नृत्य के तृतीय ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय करनाल, तृतीय कैथल जिला की टीम रही। एकल नृत्य के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय जींद जिला की टीम रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम हिसार रहा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तृतीय ग्रुप में प्रथम रोहतक, द्वितीय कैथल, तृतीय जींद जिला की टीम विजेता रही। चतुर्थ ग्रुप में प्रथम हिसार, द्वितीय झज्जर, तृतीय गुरुग्राम जिला की टीम रही। स्केचिंग ऑन दा स्पॉट के द्वितीय ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय रोहतक जिला की टीम रही। स्केचिंग ऑन दा स्पॉट के तृतीय ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय पानीपत, तृतीय महेंद्रगढ़ जिला की टीम रही। स्केचिंग ऑन दा स्पॉट के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय महेंद्रगढ़, तृतीय अंबाला जिला की टीम रही।
पोस्टर मेकिंग के द्वितीय ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़ रहा
पोस्टर मेकिंग के द्वितीय ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय महेंद्रगढ़ जिला की टीम रही। पोस्टर मेकिंग के तृतीय ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय पलवल, तृतीय यमुनानगर जिला की टीम रही। पोस्टर मेकिंग के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय अंबाला, तृतीय जींद जिला की टीम रही। बेस्ट ड्रामेबाज प्रथम ग्रुप में प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय झज्जर, तृतीय रेवाड़ी जिला की टीम रही। समूह नृत्य के तृतीय ग्रुप में प्रथम हिसार, द्वितीय महेंद्रगढ़, तृतीय झज्जर जिला की टीम रही।