फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One more accused arrested in the murder case of a youth

Rewari News: युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in the murder case of a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मारपीट कर कुतुबपुर निवासी नमन की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी कुतुबपुर निवासी तरुण को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितेश ने एफआईआर में बताया था कि 24 मई की शाम उसका दोस्त मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नमन उसके पास आया था। वह दोनों नमन की स्कूटी से फ्लाईओवर के नीचे से नाईवाली चौक की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे नितिन, पुनीत, हेमंत व उनके अन्य साथी ने स्कूटी रुकवा दी। इसके बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों व सूए से हमला कर दिया और मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे व नमन को गम्भीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में नमन को गंभीर चोटें आई थीं। उसे पहले ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया था। बाद में उसके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

इस दौरान 29 मई को अस्पताल में उपचार के दौरान नमन की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए चार आरोपी मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितिन, पुनीत, हेमंत व देवेन्द्र उर्फ हैप्पी को को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने तरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed