फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested with 800 liters of petrol stolen

800 लीटर पेट्रोल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with 800 liters of petrol stolen
पेट्रोल की कालाबाजारी करते हुए आरोपी को पकड़ा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के एक गांव में तेल की कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और 800 लीटर पेट्रोल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इस इलाके में टैंकर से पेट्रोल और डीजल चोरी करके उसकी कालाबाजारी का खेल पिछले काफी समय से चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बावल रोड स्थित गांव भवाड़ी की ढ़ाणी के पास प्रीतम अपने पशुबाड़े में टैंकर से चोरी किए गए पेट्रोल को कालाबाजारी के लिए ले जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तेल चोरी का खेल चल रहा था। पुलिस ने प्रीतम को मौके पर ही काबू कर लिया। साथ ही 4 ड्रम में भरा करीब 800 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया। इसके साथ ही तेल चोरी करने में यूज होने वाले उपकरण भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर पेट्रोल के सैंपल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव करनावास में कई कंपनियों के तेल डिपो बने हुए हैं। इलाके में टैंकरों से पेट्रोल और डीजल निकालकर उसके ब्लैक मार्केट में बेचने का धंधा लंबे समय से चलता आ रहा है। पुलिस कई बार ऐसे लोगों पर शिकंजा कस चुकी है। जब भी पुलिस की ओर से एक्शन लिया जाता है, कुछ समय के लिए इस धंधे पर रोक लग जाती है। इसके बाद यह धंधा फिर से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed