{"_id":"654fcb94097f983dd70e95d4","slug":"one-accused-arrested-for-theft-by-breaking-the-lock-of-a-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-6472-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Nov 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। माडल टाउन थाना पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बूंदी के गांव अल्कोदिया हाल झुग्गी झोपड़ी नन्दलाल पंवार का प्लाट कमालरपुर रोड टपुकड़ा निवासी राकेश कालबेलिया उर्फ राकेश जोगी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को विकास नगर कालाका रोड निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह होंडा कम्पनी मानेसर में सर्विस करता है। परिवार के सदस्य किसी कार्यक्रम में सनसिटी रेवाड़ी में गए हुए थे और वह भी दोपहर में अपने मकान के सभी दरवाजे बन्द करके व मैनगेट का ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया था। पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान का ताला तोड़कर उसके मकान में रखे कीमती सामान व नगदी को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने माडल टाउन थाना में चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु की थी। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में एक आरोपी राकेश कालबेलिया उर्फ राकेश जोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।