{"_id":"656e1492f9f4aaea7a0b705b","slug":"on-the-first-day-5-nominations-were-filed-in-rewari-and-bawal-rewari-news-c-198-1-rew1001-7164-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहले दिन रेवाड़ी और बावल में 5-5 नामांकन भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहले दिन रेवाड़ी और बावल में 5-5 नामांकन भरे
Mon, 04 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन नामांकन भरने के पहले दिन पांच नामांकन भरे गए। मंगलवार को भी नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के लिए प्रधान पद के लिए संजय सिंह यादव, उप प्रधान पद के लिए रणवीर सिंह, रजनीश शर्मा, सचिव पद के लिए मोहित कुमार यादव, सहसचिव पद के लिए टार्जन यादव ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र भरने के साथ ही अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ प्रचार-प्रसार भी किया। चुनाव समिति के सदस्य एडवोकेट अश्वनी तिवारी, सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के पहले दिन सोमवार को पांच नामांकन भरे गए। इसके साथ ही मंगलवार को भी नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से 3 बजे तक रहेगी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 15 दिसंबर को ईवीएम द्वारा किए जाएंगे, जिसमें 1729 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करेंगे।
बावल में पांच पदों के लिए भरे नामांकन पत्र
दूसरी ओर बावल बार एसोसिएशन में पहले दिन पांच पदों के लिए चार नामांकन पत्र भरे गए। इसके लिए प्रधान पद के लिए प्रवीण कुमार व हरिओम कौशिक तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह व सचिव के लिए सुनीता कुमारी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी राहुल जोशी ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की छंटनी मंगलवार को ही शाम को 3 बजे बाद की जाएगी। इसके पश्चात 6 दिसंबर को नामांकन पत्रों को वापस लिया जा सकेगा।