फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On suspicion of killing a friend, Deepak was killed by making a friend

दोस्त की हत्या के शक में दोस्त बनाकर की थी दीपक की हत्या

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
On suspicion of killing a friend, Deepak was killed by making a friend
रेवाड़ी में दो युवकों ने एक शख्स को पहले अपना दोस्त बनाया और फिर घर से दूर ले जाकर उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में आरोपियों ने खुलासा किया कि 6 माह पहले उनके दोस्त की हत्या हुई थी। उन्हें शक था कि मृतक दीपक इसमें शामिल था इसलिए उसकी हत्या की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 जून की रात शहर से सटे गांव गोकलगढ़ निवासी दीपक (28) को उसका दोस्त गांव गोकलगढ़ निवासी विपिन उर्फ जीवन और शहबाजपुर खालसा निवासी हनीश उर्फ हन्नी बाइक पर बैठाकर घर से ले गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में दीपक की मां मुन्नी देवी ने सदर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

अगले दिन कालाका गांव में मिला शव
11 जून को दीपक का शव उसके गांव से 8 किलोमीटर दूर गांव कालाका में स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में मिला। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विपिन उर्फ जीवन और हनीश उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की हत्या का लिया बदला
दीपक हत्याकांड में जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 6 माह पहले 16 दिसंबर 2021 को जीवन और हन्नी के दोस्त भूरु की हत्या हो गई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। विपिन और हनीश को शक था कि भूरु की हत्या में दीपक का हाथ था। इसी शक के कारण पहले दोनों आरोपियों ने दीपक से दोस्ती की और फिर 10 जून को उसे घर से बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों आरोपियों ने दीपक की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed