फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On November 25 and 26, e-labor camps will be organized for making labor cards of workers.

25 व 26 नवंबर को श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने के लिए होगा ई-श्रम शिविरों का आयोजन

Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
On November 25 and 26, e-labor camps will be organized for making labor cards of workers.
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए श्रम विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर श्रम विभाग एवं औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 नवंबर गुरुवार को गांव नंदरामपुर बास, नांगलिया, रणमुख, कमालपुर, लुखी, बिसोहा, अनाज मंडी नजदीक भाड़ावास फाटक में श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त जीडी कादियान ने बताया कि बुधवार को श्रम विभाग द्वारा लोगों को कैंप के माध्यम से ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनवाने के इच्छुक श्रमिक 25 नवंबर को गांव नंदरामपुर बास, नांगलिया, रणमुख, कमालपुर, लुखी, बिसोहा, अनाज मंडी नजदीक भाड़ावास फाटक व 26 नवंबर को भोतवास, लाधुवास, लिसान, लेबर चौक एट धालियावास गांव में आयोजित कैम्प में रजिस्ट्रेशन का कार्य करवा सकते है ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में योग्य लाभार्थियों के ई-श्रम, आयुष्मान कार्ड आदि बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कैंप में परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता कॉपी, एक्टिव मोबाइल नंबर साथ लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नही लगेगा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से कार्ड बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed