फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On Martyrs' Honour Day, CRPF officers honoured Veeraangana Mewa Devi.

Rewari News: शहीद सम्मान दिवस पर सीआरपीएफ अधिकारियों ने वीरांगना मेवा देवी को किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
On Martyrs' Honour Day, CRPF officers honoured Veeraangana Mewa Devi.
वीरांगना मेवा देवी को सम्मानित करते सैन्य अ​धिकारी व ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। भारत माता के अमर शहीद अजीत सिंह के शहीद सम्मान दिवस पर उनके निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट विभा गौंड ने शहीद की वीरांगना मेवा देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विभा गौंड ने कहा कि शहीद अजीत सिंह ने अपने माता-पिता, परिवार, गांव और देश का नाम रोशन किया है। प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन इस संसार से विदा होना है, लेकिन देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। शहीद अजीत सिंह का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

शहीद के बेटे कपिल यादव ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी 22 अक्तूबर को शहीदी दिवस पर उनके निवास स्थान पहुंचकर उनकी माता वीरांगना मेवा देवी को सम्मानित करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में कैप्टन रामकुमार यादव, पूर्व सरपंच ने अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में एसआई राजबीर सिंह, तुषार कुमार, जीडी राजेश कुमार और चालक गोविंद सहित सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान गुरुग्राम मुख्यालय से पहुंचे। इस मौके पर कैप्टन सूरत सिंह, सूबेदार हरि सिंह, रमेश सरपंच, जागवंती यादव, राजेंद्र सिंह ठोलेदार, अशोक गौशाला प्रधान, एसडीओ राकेश शर्मा, डॉ. शिव कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद के बलिदान को नमन कर उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed