फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Offtake slow in mandis, shelves filled with lakhs of quintals of mustard

Rewari News: मंडियों में उठान धीमा, लाखों क्विंटल सरसों से अटे फड़

Tue, 23 Apr 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Offtake slow in mandis, shelves filled with lakhs of quintals of mustard
रेवाड़ी। अनाज मंडी में सरसों के कट्टों से अटे फड़। संवाद
रेवाड़ी। अनाज मंडी में दो दिन से खरीदी गई फसल का उठान कार्य किया जा रहा है, लेकिन अभी भी अनाजमंडी के टीनशैड व सड़कें सरसों की बोरियां से अटी पड़ी हैं। सोमवार को अनाजमंडी में उठान कार्य के कारण सरसों खरीद बंद रही, लेकिन ट्रांसपोर्टर की फसल लिफ्टिंग करने की गति काफी धीमी चल रही है।
विज्ञापन

बावल व कोसली अनाजमंडी में भी धीमे उठान की समस्या बनी हुई है। मंगलवार से तीनों मंडियों में खरीद का कार्य शेड्यूल अनुसार शुरू किया जाएगा। सोमवार को रेवाड़ी अनाजमंडी में 15768 सरसों के बैग का उठान किया गया। कोसली अनाजमंडी में सोमवार को 24 हजार बैग का उठान किया गया। तीनों अनाजमंडियों में अभी भी लाखों क्विंटल सरसों व गेहूं का उठान होना बाकी है। ट्रांसपोर्टर के पास गाड़ियों की कमी के कारण भी उठान धीमा चल रहा है। मंगलवार को अनाजमंडियों में खरीद शुरू होने से फिर से समस्या पैदा हो जाएगी।वेयर हाउस की ओर से रेवाड़ी अनाजमंडी में एक लाख 75 हजार व कोसली अनाजमंडी में 1.51 लाख क्विंटल के करीब सरसों खरीदी जा चुकी है। रेवाड़ी अनाजमंडी में अभी तक 350000 सरसों बैग में से एक लाख 65 हजार 316 बैग का ही उठान हो पाया है, जबकि 1 लाख से 84 हजार से अधिक सरसों के बैग अनाजमंडी में पड़े हुए है। कोसली व बावल अनाजमंडियों में उठान की समस्या बनी हुई है। कोसली अनाजमंडी में अब तक 1.51 लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है, जिसके 3 लाख दो हजार बैग में से अब तक 2 लाख 22 हजार बैग कर उठान हो चुका है, जबकि 80 हजार बैग का उठान होनो बाकी है।
विज्ञापन

--------------------
आज तीनों मंडियों में शेड्यूल अनुसार होगी खरीद:

एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी, बावल व कोसली स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी ताकि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही अपनी फसल को मंडियों में बचने के लिए लाएं। रेवाड़ी स्थित नई अनाज मंडी में 23 व 24 अप्रैल तथा बावल अनाज मंडी में 23 से 27 अप्रैल व कोसली में 23 व 24 अप्रैल को किसानों की सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा रेवाड़ी व बावल अनाज मंडी का रोस्टर:

एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने बताया मंगलवार 23 अप्रैल को हुसैनपुर, नारायणपुर, गंगोली, डालियाकी, चांदावास, धामलावास, कालुवास, हांसाका, लिसाना, बुढपुर, गज्जीवास, कमालपुर, वाढजेवू, आसपुर, चांदपुर, ढाणी सुन्दरोज, सुन्दरोज, बाढ सुन्दरोज, रामगढ भगवानपुर, चित्रपुरी, डोहकी, नयागांव, गिन्दोखर, हरजीपुर, ठोठवाल, दाना आलमपुर, नंगली गोधा, असदपुर, जलालपुर, सुठाना, जालियावास, आरामनगर, सुठानी, ढाणी सुठाणी, खेडी धरचाना, प्रयागंपुरा, नरसिंहपुर गढी, माहेनपुर, केशोपुर, बगथला, हरचनदपुर, ओढी, नैहचाना, बुधवार 24 अप्रैल को आकेडा, खरखडा, खडगवास, बालावास अहीर, घुडकावास, मुण्ढलिया, खलीलपुरी, खोरी, चिमनावास, माखरीया, धारूहेडा, महेश्वरी, भटसाना, रसगण, लाखनौर, अकबरपुर, नान्धा, बलवाडी, पीथडावास, मालपुरा, डुमावास, कुतुबपुर जागीर, फिदेडी, रूध, कनूका, बालावास, सांझरपुर, मोहम्मदपुर, खरखडी, खण्डोडा, बहरामपुर भडंगी, कालडावास, आसरा का माजरा, धारण, चांदूवास, वीरवार 25 अप्रैल को बधराना, बेरवाल, चिरहाडा, रामसिंहपुरा, रसियावास, साबन, मुकन्दपुर बसई, बनीपुर, बाधौज, किशनपुर, रायपुर, गुर्जर माजरी, जयसिंहपुर खेडा, शुक्रवार 26 अप्रैल को तिहाडा, नागंल उगरा, नांगल शहबाजपुर, नंगलीपरसापुर, अलावलपुर, सुवासेहडी, प्राणपुरा, खेडी मोतला, गोबिन्दपुर, मंगलेश्वर, रघुनाथपुरा, टीकला, रणसीमाजरी, बिदावास तथा शनिवार 27 अप्रैल को खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास, रानौली, सैदपुर उर्फ जैतपुर, शाहपुर, शेखपुर, भगवानपुर, खेडी डालू सिह, नांगल तेजू, धरचाना, आनन्दपुर, बिशनपुर के किसानों की सरसों की पैदावार की निर्धारित एमएसपी पर खरीद की जाएगी।


कोसली अनाज मंडी का यह रहेगा रोस्टर:
सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि मंगलवार 23 अप्रैल को गुडीयानी, गोपालपुर गाजी, गूगोढ, गुरावडा, जैनाबाद, बैरमपुर, सुमाखेडा, मोहदीनपुर, जखाला, बहोतवास भोन्दू, कान्हडवास, सीहा, अहमदपुर पडतल, कतोपुरीं बुर्जग, धयाना, सुर्खपुर तथा बुधवार 24 अप्रैल को गांव बव्वा, बहाला, बाबडोली, बास, औलांत, आशियाकी गौरावास, भंडगी, बिसोहा, भाकली, भूरियावास, बालधन कॅला, बेरली खुर्द, दखोरा, गढी, भूरथला, छव्वा के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनाज मण्डी कोसली में आवक अधिक होने के कारण सोमवार 22 अप्रैल को अनाज मंडी कोसली में सरसों की फसल के गेटपास जारी नहीं किए जाएंगे, मंडी में केवल उठान कार्य किया जाएगा ताकी मंडी में आने वाले किसानों को अपनी फसल बिकी में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। कोई भी किसान सोमवार 22 अप्रैल को अपनी सरसों की फसल को मंडी में ना लेकर आयें। मंगलवार 23 व 24 अप्रैल को रोस्टर अनुसार खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article