{"_id":"625b00050f632402594a191a","slug":"officers-should-settle-pending-cases-soon-sp-rewari-news-rtk644085453","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मामलों को जल्द निपटाएं अधिकारी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मामलों को जल्द निपटाएं अधिकारी : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिला में आपराधिक घटनाओं के संबंध में थाना प्रभारियों से जानकारी लेकर उनकी चल रही जांच की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्ज किए गए मामलों के साथ लूट-हत्या सहित अन्य जघन्य वारदातों के संबंध में गहनता से जांच करते हुए उसे तय समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित मामलों का भी जल्दी से जल्दी निपटारा करें।
एसपी ने कहा कि थानों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को लेकर उनका तय समय में समाधान किया जाना बेहद जरूरी है ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़े। एसपी ने नियमित तौर पर नाके लगाकर वाहनों की जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हंसराज, उप पुलिस अधीक्षक शहर रेवाडी मोहम्मद जमाल, उप पुलिस अधीक्षक रेवाडी अमित भाटिया, उप पुलिस अधीक्षक कोसली मुकेश कुमार, एएसपी (यूटी) जसलीन कौर आदि मौजूद रहीं। संवाद