{"_id":"69580c94e3d3e2445d047c54","slug":"officers-should-not-keep-complaints-pending-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-231398-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों को लंबित नहीं रखें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों को लंबित नहीं रखें अधिकारी : डीसी
Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर की समीक्षा की। रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। समाधान शिविर में आई शिकायतों को कोई भी विभाग के अधिकारी लंबित न रखते हुए निवारण करवाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान पूरी जांच कर करवाया जाए।
समाधान प्रकोष्ठ पर शिकायत के निवारण का सही विवरण दर्ज करें, जिससे की बार-बार शिकायतें री-ओपन की नौबत न आए। इन शिविरों की शिकायतों के समाधान में किसी भी विभाग के अधिकारी द्वारा लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
डीसी मीणा ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल बावल व कोसली में समाधान शिविर लगाए जाते हैं।