फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers honored on Good Governance Day

Rewari News: सुशासन दिवस पर सम्मानित किए गए अधिकारी

Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Officers honored on Good Governance Day
फोटो 13 : सुशासन दिवस समारोह के दौरान बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार अधिकारियों और कर्मचारियों
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आयोजित जिलास्तरीय सुशासन दिवस समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को गुड गवर्नेस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। सत्र की शुरुआत डीसी अभिषेक मीणा ने की। इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार सुशासन की नींव हैं और वे हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।समारोह में बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार को गुड गवर्नेंस अवार्ड-2025 से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत विभाग में सराहनीय कार्य करने के लिए बीडीपीओ बावल शुभम सहित राजस्व विभाग से पटवारी विक्रम व डब्ल्यूबीएन कुलदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व बावल बीडीपीओ शुभम की कुशल कार्यशैली को प्रदर्शित पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। समारोह में सूत्रधार की भूमिका में प्रवक्ता सुधीर यादव द्वारा अटल जी के गौरवशाली जीवन वृतांत को लोक शैली में सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed