फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Observers sought suggestions from workers to strengthen Congress

Rewari News: कांग्रेस की मजबूती के लिए पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से मांगे सुझाव

Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Observers sought suggestions from workers to strengthen Congress
फोटो : 28बैठक के दौरान बात विचार करते कांग्रेसी नेतागण। स्रोत : प्र‌वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए सृजन अभियान के तहत बुधवार को जाट धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रेवाड़ी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इसके लिए पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पर्यवेक्षक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सुंदर लाल बत्रा, पराग शर्मा ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक की।
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। पार्टी की रणनीति के अनुसार जिले में दो जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नियुक्त होंगे। इनमें एक शहरी और एक ग्रामीण क्षेत्र के लिए अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, नीलम भगवाडिया, दीवान सिंह चौहान, ओमप्रकाश डाबला, नरेश शर्मा, अमरपाल और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीएम संदीप ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलाध्यक्ष का चयन करना था। इसके लिए जिला और प्रदेश कमेटियों के पूर्व सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री से संवाद किया गया। संदीप ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए वही व्यक्ति चयनित होगा जो कांग्रेस का मजबूत और निष्ठावान कार्यकर्ता हो। पार्टी विरोधी गतिविधियों से दूर रहा हो और जिस पर अधिकतर कार्यकर्ता सहमत हो।





जिलाध्यक्ष के लिए छह-छह नाम होंगे चयनित


पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने दावेदारी की है। इन सभी नेताओं के साथ पर्यवेक्षक अलग-अलग बैठक करेंगे। संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करने के लिए हर ब्लॉक, विधानसभा, जिला और फ्रंटल संगठन के नेताओं से चर्चा की जा रही है। पूर्व विधायक, सांसद, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं पूर्व प्रधान सभी की राय से संगठन की पैनल सूची तैयार होगी। सबसे पहले जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक एवं अन्य पद तय होंगे। आने वाले 15 दिनों में संगठन की पैनल रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी जाएगी। उसी के आधार पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए छह-छह नाम चयनित किए जाएंगे। ये नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी को भेजे जाएंगे। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व जिलाध्यक्षों का चयन करेगा। जो नेता राहुल गांधी की ओर से चुना जाएगा, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता उसी के नेतृत्व में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed