{"_id":"66f8525b34c2df8bc90df0cd","slug":"oath-of-cleanliness-administered-to-teachers-and-students-rewari-news-c-198-1-rew1001-209927-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिक्षकों व विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिक्षकों व विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
Sun, 29 Sep 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी। सम्मानित होेने के बाद एक मंच पर आए विद्यार्थी साथ में शिक्षक। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। ग्राम गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में शनिवार को आयोजित हिंदी वक्तव्य कला प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
एक देश एक चुनाव, शिक्षण में नवाचार की भूमिका, ई-वेस्ट प्रबंधन, डिजिटल इंडिया, वैश्विक राजनीति आदि विषयों पर वक्तव्य प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य कैप्टन ब्रजकिशोर रहे। वक्तव्य कला प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में हर्ष दायमा कक्षा दसवीं परेरा सदन, कैडेट शिवांशु आर्य कक्षा नौवीं सुब्रतो सदन एवं कैडेट अभिषेक कक्षा दसवीं कटारी सदन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कैडेट अनिकेत सिंह राजावत कक्षा आठवीं परेरा सदन ने प्रथम, कैडेट आयुष चौहान कक्षा सातवीं अर्जन सदन ने द्वितीय तथा कैडेट लक्ष्य गुप्ता कक्षा सातवीं कटारी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों के संयुक्त परिणाम के आधार पर कटारी सदन विजेता रहा। निर्णायक मंडल में योगेश कुमार सिंघल, गौरव उपाध्याय शामिल रहे।