फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Numberdar reached Raipur after taking a trip

रेवाड़ी: यात्रा लेकर रायपुर पहुंचे नंबरदार

Wed, 08 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Numberdar reached Raipur after taking a trip
बावल। नांगल चौधरी से मांगों को लेकर शुरू हुई नंबरदार एशोसिएशन की यात्रा प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर पहुंची। यहां से पैदल यात्रा रेवाड़ी शहर के लिए रवाना हुई। अध्यक्ष जिले सिंह ने बताया कि यह यात्रा जनवरी के माह से रवाना हुई थी। जो धीरे-धीरे रेवाड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार राजा टोडरमल के समय से बनाए गए नंबरदार के पद को खत्म कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार 60 से 75 साल के नंबरदारों का मेडिकल करवाकर उनकी सर्वदा नंबरदारी खत्म करना चाह रही है। जिसकी वजह से नंबरदार पूरे हरियाणा में पद यात्रा निकाल रहे हैं और लोगों के साथ-साथ नंबरदारों को जागरुक कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान ओमप्रकाश नंबरदार, भागमल माजरा से कालूराम सोनी, देवेंद्र शाहपुर से नचाना ,सुबह सिंह, धर्मेंद्र, जितेंद्र शेखपुर, लक्ष्मी नारायण दूल्हेरा, ओम प्रकाश सहित आसपास के गांव के अनेक सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed