फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Number of viral patients increased due to change in weather

Rewari News: मौसम बदलने से वायरल के मरीजों के बढ़ी संख्या

Thu, 16 Nov 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Number of viral patients increased due to change in weather
रेवाड़ी। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से अस्पताल में आंख, नाक, व सांस के रोगियों की संख्या में फिर से बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल के नेत्र वार्ड में बुधवार को 150 की ओपीडी दर्ज की गई है, जिसमें से 100 मरीज ऐसे हैं जिन्हें आंखों में जलन की समस्या थी। इसके अलावा सांस लेने में होने वाली कठिनाई का सामना कर रहे मरीज भी सामने आए हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 20 से 30 मरीज सामने आ रहे हैं। एलर्जी की शिकायत लेकर भी लोग आ रहे हैं। फिर एकदम से मरीजों के बढ़ने का मुख्य कारण बढ़ते प्रदूषण को ही चिकित्सकों ने बताया है। अगर आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ तो मरीजों की संख्या में और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें कि दिवाली से पहले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या जरूर कम है, मगर जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है ऐसे में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


वायरल के आ रहे अधिक मरीज

तापमान में कमी आने की वजह से वायरल के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। रोजाना 300 से 400 वायरल के मरीज सिविल अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इससे पहले वायरल के मरीजों की संख्या कम थी। लोग सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार आदि की शिकायत लेकर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलने की वजह से कुछ दिनों तक वायरल की समस्या रह सकती है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदूषण से बचने के लिए एहतियात बरतें

चिकित्सकों ने लोगों प्रदूषण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को इस मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलें। अगर निकलते हैं तो मास्क व चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए। इससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

प्रदूषण से बचने के लिए ध्यान रखना जरूरी है। अपने आंखों के बचाव के लिए चश्मा जरूर पहनें। बाहर से जब घर आएं तो एक बार आंखों को जरूर धोएं।

-डॉ. कंचन यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed