फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Number of viral patients increased due to change in weather

Rewari News: तस्कर से 270 नशे के कैप्सूल और गोलियां बरामद

Thu, 16 Nov 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Number of viral patients increased due to change in weather
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना एरिया में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 270 नशे के कैप्सूल और गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गांव मालियाकी निवासी कपिल उर्फ टिम्मू के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालियाकी गांव निवासी कपिल उर्फ टिम्मू नशीली दवाई बेचने का काम करता है और फिलहाल नशीली दवाई लेकर एक ओयो होटल के सामने खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर एएनसी की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ टिम्मू बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों की 150 नशे की गोली व 120 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ रोहड़ाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed