फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now we will have to wait a long time for development works

Rewari News: विकास कार्यों के लिए अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Sat, 17 Aug 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Now we will have to wait a long time for development works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही शुक्रवार से आचार संहिता लग गई है। ऐसे में अब शहर में विकास कार्यों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अब केवल वही कार्य होंगे जो अभी चल रहे हैं, नए कार्य नहीं होंगे। शहर की सड़कों को दुरुस्त करवाने के लिए 4.40 करोड़ का बजट तो भेज दिया गया था, लेकिन अब वह कब पास होगा और कब आगे का कार्य शुरू होगा, इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कुल मिलाकर लोगों को नई सड़कों के निर्माण के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। शहर में अभी तक नालों की भी पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो पाई है। नालों की सफाई के लिए करीब 37 लाख रुपये से अधिक का टेंडर लगाया गया था, अब अधिकारी चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में नालों की सफाई होती थी नहीं दिख रही है। लोग परेशान हैं, जब भी बरसात होती है तभी जलभराव देखने को मिलता है। लोगों को अब इस समस्या से भी कब छुटकारा मिलेगा, इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि अधिकारियों के पास केवल एक ही जवाब होगा कि आचार संहिता लगी हुई है जिस वजह से वह भी मजबूर हैं। अब जो भी काम होंगे विधानसभा चुनावों के बाद ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed