{"_id":"616db9b23c3e1b75e37cc887","slug":"now-there-will-be-water-supply-in-one-area-except-one-day-rewari-news-rtk6274002122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक दिन छोड़कर एक इलाके में होगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक दिन छोड़कर एक इलाके में होगी पानी की सप्लाई
विज्ञापन
मानसून की अच्छी बारिश ने शहर को पेयजल राशनिंग से भी निजात दिलाई थी, लेकिन बारिश बंद होते ही एक बार फिर से पानी सप्लाई में कटौती करने की नौबत आ गई है। शहर की नहर में पानी आने का क्रम अक्टूबर में टूट गया। पानी बंद होने पर जन स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से पेयजल राशनिंग का निर्णय लिया है। राशनिंग के तहत आज से शहर के एक हिस्से में तो दूसरे हिस्से में दूसरे दिन पानी सप्लाई किया जाएगा।
दीपावली के लिए बचा कर रख रहे है पानी
शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से नहरी पानी पर निर्भर है। नहरी पानी का शेड्यूल 16 से 28 दिन का है। यानी 16 दिन नहर में पानी आता है और 28 दिन तक बंद रहता है। मानसून आने से पूर्व शहर में हर माह पानी के लिए राशनिंग की जा रही थी। शहरवासियों को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा था, लेकिन मानसून के दौरान शहर में पानी आना बंद नहीं हुआ और 3 माह से लगातार नहर में पानी आ रहा था। नहर में लगातार पानी आने से पेयजल सप्लाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। बारिश के बंद होने के बाद अब फिर से नहर में पानी आना बंद हो गया है। नहर में पानी बंद होने पर जन स्वास्थ्य विभाग अब फिर से राशनिंग करेगा। सिंचाई विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि नहर में पानी अब 1 नवंबर से आना शुरू होगा। ऐसे में करीब 20 दिनों तक स्टोरेज टैंक से शहर में लगातार पेयजल सप्लाई देना संभव नजर नहीं आ रहा है। इसलिए विभाग की ओर से सोमवार से पेयजल राशनिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि दीपावली के नजदीक पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। दीपावली 4 नवंबर को है। इससे पूर्व 1 नवंबर से सप्लाई बहाल की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
त्योहार के दौरान लोगों को पानी की समस्या नहीं हो इसलिए पेयजल राशनिंग शुरू की जा रही है। हालांकि दीपावली के दौरान शहरवासियों को रोजाना पूरा पानी दिया जाएगा। लोगों से आग्रह है कि पीने का पानी व्यर्थ न करें। अजय यादव, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।