फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now in the new academic session in government schools, students will get tablets: Cooperation Minister

अब राजकीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगें टैबलेट : सहकारिता मंत्री

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now in the new academic session in government schools, students will get tablets: Cooperation Minister
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए 560 करोड़ रुपए की लागत से करीब 5 लाख टैबलेट खरीदने का फैसला स्वागत योग्य है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मनोहर सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए योजना का स्वागत किया है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अभिभावकों को दिए संदेश में बताया कि प्रदेश भर के 11वीं और 12वीं कक्षा के 4.5 लाख विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र से टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि 36 हजार टीचर भी टैब से लाभान्वित होंगे। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र में ही विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफार्म के साथ टैबलेट सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर सरकार का पूरा फोकस है और 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट सुविधा प्रदान करना उसी का मुख्य भाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed