फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now dengue patient found in Ramsingh Pura of the city

Rewari News: अब शहर के रामसिंह पुरा में डेंगू का मिला मरीज

Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now dengue patient found in Ramsingh Pura of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में 25 दिन बाद एक बार फिर से डेंगू का केस मिला है। इससे पहले 6 मई को गांव डहीना, 8 मई को शहर के यादव नगर व 12 मई को गांव गाजी गोपालपुर में डेंगू के केस मिल चुके हैं। अब मोहल्ला रामसिंह पुरा में डेंगू का चौथा मामला सामने आया है।
जिले में अब तक डेंगू के चार पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इस बार जिले में डेंगू मई में ही एक्टिव हो गया है। गत वर्ष डेंगू का पहला केस 27 जुलाई को आया था। इस बार भीषण गर्मी के चलते मच्छरों का प्रकोप कम बना हुआ है। आगामी बरसात के सीजन में मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू व मलेरिया बीमारी का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से भी पहले ही डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक शहरी व ग्रामीण इलाकों में 80 हजार से अधिक मकानों में सर्च अभियान चलाकर लार्वा की जांच की है। फ्रिज की ट्रे व पशुओं की खेल सहित आसपास ठहरे पानी में लार्वा की जांच कर रही है। लार्वा मिलने पर अप्रैल व मई माह में 59 लोगों को नोटिस भी थमाए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी डॉ अमित यादव व मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। बुखार व सिरदर्द मांसपेशियों, हड्डियों व जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों में आसपास दर्द, ग्रंथियों में सूजन व स्किन पर लाल चकत्ते हैं तो तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है यह डेंगू के लक्षण है। मलेरिया में मरीज के सिर दर्द होना, शरीर में कंपन, ठंड लगना, थकान, बुखार आना, उल्टी होना, जी मिचलना, चक्कर आना प्रमुख कारण है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed