{"_id":"66181ca93a6a11212c03a5cb","slug":"now-admissions-will-be-done-in-hindi-medium-in-government-model-cultural-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-203145-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में अब हिंदी माध्यम में होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में अब हिंदी माध्यम में होंगे दाखिले
Thu, 11 Apr 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। सभी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में अब अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई होगी।
दरअसल हरियाणा शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी अपने आदेश को वापस ले लिया है, जिसके अनुसार इन स्कूलों में केवल अंग्रेजी माध्यम से दाखिले करने की बात कही गई थी। हालांकि पहली कक्षा में दाखिले केवल अंग्रेजी माध्यम से ही होंगे। बीते दिनों प्रदेश के मॉडल संस्कृति स्कूलों में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से दाखिले के आदेश का शिक्षक संगठन और अभिभावकों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इस कारण शिक्षा विभाग ने वीरवार को पुनः नया आदेश जारी किया है। इनके अनुसार अब अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम से भी दाखिले करने की छूट दी गई है।
वहीं शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में सभी स्कूलों को प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर सीटों का निर्धारण जल्द करने को कहा है। क्योंकि विद्यालय में उपलब्ध सीटों के अनुसार ही दाखिला होना है।
विज्ञापन
दाखिले के लिए 12 अप्रैल को सफल छात्रों का ड्रॉ निकाला जाएगा। 18 अप्रैल को प्रतीक्षा सूची में शामिल बच्चों को दाखिले दिए जाएंगे। यदि फिर भी स्कूलों में कक्षानुसार सीटें रिक्त रहती हैं तो 19 को दाखिले के लिए दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। जिले में 2 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 25 राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चल रहे है।
इंसेट
बैठक का आयोजन इसी सप्ताह
बता दें कि विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक इसी सप्ताह होगी। इसमें फैसले लेने के बाद कक्षा पहली, छठी, नौवीं और 11वीं में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में केवल रिक्त सीट होने पर ही दाखिले किए जाएंगे। वहीं कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए विद्यालय में पहले से शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय में डबल शिफ्ट संचालित करने का फैसला करती है तो उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाने की अनुमति रहेगी।
वर्जन
सभी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में अब अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई होगी। पिछले दिनों इसे लेकर विरोध भी किया गया था।-धर्मेन्द्र यादव, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ रेवाड़ी।
-- --
मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब हिंदी माध्यम में भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए फिलहाल आदेश मिले हैं। -दुष्यंत कुमार, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिठवाना
यह हैं 27 स्कूल
जीजीएमएसपीएस बावल
जीजीएमएसपीएस धारूहेड़ा
जीएमएसपीएस चिरहरा
जीएमएसपीएस टांक्री
जीएमएसपीएस जालियावास
जीएमएसपीएस रालियावास
जीएमएसपीएस कन्होरा
जीएमएसपीएस गुरावड़ा
जीएमएसपीएस पाल्हावास
जीएमएसपीएस जाटूसाना
जीएमएसपीएस बेरली कलां
जीएमएसपीएस बलवारी
जीएमएसपीएस नांगल जमालपुर
जीएमएसपीएस खोल
जीएमएसपीएस कोसली
जीएमएसपीएस भाकली
जीएमएसपीएस झोलरी
जीएमएसपीएस नेहरूगढ़
जीएमएसपीएस चांदावास
जीएमएसपीएस अकेड़ा
जीएमएसपीएस कापड़ीवास
जीएमएसपीएस भटसाना
जीएमएसपीएस हरिनगर
जीएमएसपीएस माहेश्वरी
जीएमएसपीएस ढालियावास
जीएमएसपीएस घीसा की ढाणी
जीएमएसपीएस रामपुरा