फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Notice to the DC of Tijara Khairthal for blocking the Sona Highway by putting soil

Rewari News: सोना हाईवे पर मिट्टी डालकर अवरोध लगाने पर तिजारा खैरथल के डीसी को नोटिस

Tue, 29 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Notice to the DC of Tijara Khairthal for blocking the Sona Highway by putting soil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी राजस्थान के अधिकारियों के लिए ही सिर दर्द बनने लगा है। एनएचएआई ने सोहना तावडू हाईवे पर मिट्टी डाल कर रोड बंद करने को लेकर खेरथल तिजारा के डीसी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

बता दें कि जिले के धारूहेड़ा की सीमा में अलवर बाइपास से अवरोधक बना दिया गया है। अवरोधक बनाने के बाद भिवाड़ी की ओर से छोड़ा जा रहा केमिकल युक्त पानी अलवर बाइपास पर ही भर रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण भिवाड़ी प्रशासन ने हरियाणा पर दबाव बनाने के लिए सोहना तावडू हाईवे पर मिट्टी डालकर रोड बंद कर दिया है जिससे हाईवे वे वन के हो गया है। इतना ही अलवर बाईपास से दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। एक सप्ताह से अलवर बाईपास पर पानी भरा है। भिवाड़ी प्रशासन की ओर से पानी नहीं निकाला जा रहा है। वहीं बार-बार हरियाणा के नाले को खोलने की जिद पर अड़ा हुआ है। सोहना तावडू हाईवे पर मिट्टी डालने का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed