फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Notice sent to the weighbridge operator

Rewari News: धर्मकांटा संचालक कोे भेजा नोटिस

Mon, 10 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to the weighbridge operator
रेवाड़ी। कूड़ा उठान के दौरान वजन की पर्ची में गोलमोल के मामले में पुलिस ने नगर परिषद और धर्मकांटा संचालक को नोटिस भेजा है। इसमें पुलिस ने धर्मकांटा संचालक से तौल संबंधी रिकॉर्ड और नगर परिषद से सभी डंपर चालकों के नाम और कूड़े के वजन संबंधी दस्तावेज तलब किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने धर्मकांटा संचालक के पास छापा डालकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया था। यहां 1 फरवरी से 6 फरवरी के बीच जारी 51 पर्चियों का रिकाॅर्ड कब्जे में लिया था। सीएम फ्लाइंग को जानकारी मिली थी यहां पर बिना डंपर को भेजे ही पर्चियां तैयार की गई थीं। पुलिस की जांच के दायरे में नगर परिषद के कुछ कर्मचारी भी आ सकते हैं। सीएम फ्लाइंग ने घोटाले में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया गया है कि अगर मामले में अन्य भी किसी की भूमिका पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। आरोपियों के पकड़े जाने पर पता चलेगा कि मामले में और कितने लोग उनके साथ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed