फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Not getting confirmed ticket for going to Vaishno Devi

Rewari News: वैष्णो देवी जाने वाले के नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

Sat, 13 Apr 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Not getting confirmed ticket for going to Vaishno Devi
रेवाड़ी। नवरात्र में दर्शन करने के लिए काफी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी जाते हैं। रेवाड़ी से होते हुए जम्मू तक के लिए रोजाना दो ट्रेन संचालित होती है। इन दोनों ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ चल रही है कि कंफर्म टिकट मिलना नामुमकिन हो गया है। गाड़ी संख्या 12413 पूजा सुपर फास्ट एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस में पूरे माह रिजर्वेशन कंफर्म नहीं होता है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के जनरल डिब्बों में सफर करना और भी ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि ट्रेन में बैठना तो दूर पैर रखने तक की भी जगह नहीं होती है। ऐसे में अगर कोई रेवाड़ी से चाहे कि वह माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन से चला जाए तो आसान नहीं है। लोग टैक्सी बुक करके वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ रेलवे की ओर से हर साल दावा किया जाता है कि यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही टिकट के लिए भी कोशिश रहती है कि कंफर्म हो जाए, लेकिन हकीकत में ऐसा देखने को नहीं मिलता है।
विज्ञापन


हर साल माता के दर्शन के लिए टैक्सी का लेना पड़ता है सहारा

आदर्श नगर निवासी राजेश, विक्रम, संतोष ने बताया कि वह हर साल नवरात्रि के दिनों में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए परिवार समेत जाते हैं। ट्रेन में वेटिंग इतनी ज्यादा है कि टिकट का कंफर्म होना काफी मुश्किल है। इसलिए वह इस बार भी टैक्सी का सहारा लेकर माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। प्राइवेट वाहन काफी महंगे पड़ते हैं। ऐसे समय में स्पेशल ट्रेन चलाई जाती तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेवाड़ी से वहां पर पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश और सुरेश ने बताया कि वह नवरात्र के दिनों में ही वैष्णो देवी जाना चाहते थे, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिला। इस वजह से वह अब मई में जाएंगे। मई में जाने के लिए उन्होंने दो महीने पहले टिकट बुक करवा ली है। लोगों का कहना है कि नवरात्र के समय में एक विशेष ट्रेन चलनी चाहिए। इसका फायदा राजस्थान और हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा।



12413 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट की स्थिति

तारीख, स्लीपर 3 एसी 2 एसी 1 एसी

14 अप्रैल रिग्रेट 50 रिग्रेट 4



15 अप्रैल रिग्रेट 40 17 4

16 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट 24 6

17 अप्रैल 96 48 25 4

18 अप्रैल 11 36 20 6

----------

शालीमार मलानी एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट की स्थिति



तारीख स्लीपर 3 एसी 2 एसी 1 एसी



14 अप्रैल 144 57 16 2

15 अप्रैल 86 37 11 2

16 अप्रैल 86 25 7 3

17 अप्रैल 72 34 9 2

18 अप्रैल 75 34 10 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed