{"_id":"60eb310c8ebc3e70150bdf92","slug":"not-a-farmer-s-movement-it-is-an-agenda-driven-by-opposition-parties-dhankhar-rewari-news-rtk6172047171","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन नहीं, विपक्षी पार्टियों ओर से संचालित एजेंडा है : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन नहीं, विपक्षी पार्टियों ओर से संचालित एजेंडा है : धनखड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यकारिणी के दोपहर बाद के सत्र में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किसान आंदोलन को किसानों की बजाय विपक्षी पार्टियों की ओर से संचालित एजेंडा बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई किसान आंदोलन न होकर एक सिलेक्टिव आंदोलन है, जो विपक्षी पार्टियों के द्वारा संचालित है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन केवल भाजपा-जजपा सरकार के विरोध मात्र के लिए है। इसके पहले सुबह के सत्र की शुरुआत खेल मंत्री संदीप सिंह ने की। इस दौरान विधायक लक्ष्मण यादव, मनीष मित्तल, जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर कुमार यादव व रेवाड़ी विधानसभा से प्रत्याशी सुनील मूसेपुर मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। सनसिटी स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में यह किसान का आंदोलन न होकर वामपंथी दलों और कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित आंदोलन है। उन्होंने अनुरोध किया कि ये पार्टियां आंदोलन में अपने पार्टी के झंडों के साथ शामिल हों, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
मास्क और सैनिटाइजर केवल बातें, बातों का क्या
सनसिटी स्थित एक निजी स्कूल में बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक में करीब 200 लोग मौजूद थे। प्रवेश द्वार पर कार्यकर्ताओं के नाम लिखने के बाद मास्क भी दिए जा रहे थे। सभी पदाधिकारियों को पार्टी की डायरी आदि के साथ भी एक मास्क दिया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए पहले ही सत्र में पार्टी नेताओं ने घंटों कोरोना की दूसरी लहर में मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर मदद करने की बात कही। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि तीसरी लहर से बचाव का रास्ता मास्क व सामाजिक दूरी ही है। लेकिन बैठक के दौरान एक एक गीत की लाइन जरूरी समझ में आई, बातें केवल बातें हैं..इन बातों का क्या..। क्योंकि सामाजिक दूरी तो बहुत दूर की बात है, बैठक में मौजूद छोटे-बड़े पार्टी पदाधिकारियों में से 99 प्रतिशत लोगों के चेहरों से मास्क गायब रहे। ऐसे में जब सत्ताधारी पार्टी के नेता ही मास्क नहीं लगाएंगे तो बाकी लोगों से उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन
कार्यकारिणी की बैठक में ये रहे मौजूद
सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश खोला, सह प्रवक्ता वंदना पोपली, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम महलावत, महामंत्री यशवंत भारद्वाज, किसान मोर्चा के महामंत्री सजन पहलवान, अमित यादव, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन विजय राव, ब्लॉक समिति बावल के चेयरमैन बिरेंद्र छिल्लर, ब्लॉक समिति सदस्य विजयपाल यादव, हिमांशु पालीवाल, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, संदीप बोहरा व डॉ. आरके जांगड़ा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।