{"_id":"60a3f7bd8ebc3ef1af045c97","slug":"no-oxygen-shortage-in-rewari-dc-rewari-news-rtk609049977","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की रेवाड़ी में कोई कमी नहीं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की रेवाड़ी में कोई कमी नहीं : डीसी
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सरकारी व निजी अस्पतालों द्वारा मांग के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। डीसी मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को पुलिस व वॉलंटियर द्वारा भी मांग के अनुसार सप्लाई प्रदान की जा रही है। नागरिक अस्पताल में बने लिक्विड टैंक में भी ऑक्सीजन रिफिल करा दी जाएगी। इससे सिविल अस्पताल में आक्सीजन के सिलेंडरों की जरूरत नहीं होगी। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई टैंक से होती रहेगी। डीसी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में सीएसआर से हॉलिस्टर कम्पनी व कोसली में लुकास कंपनी ऑक्सीजन का प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। इन ऑक्सीजन प्लांट के लिए जो भी हेल्प मांगे उन्हें मुहैया करवाएं। यशेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि हीरो मोटो कॉर्प कंपनी से भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात हुई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जगह चिह्नित कर तुरंत रिपोर्ट दें, ताकि एक और ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा सके। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, एचसीएस अधिकारी अखिलेश, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बसंल, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, पीएमओ डॉ. सुशील माही, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश, एसएमओ डॉ. अशोक, डॉ. दीपक, डॉ. जोगेंद्र, डॉ. सर्वजीत थापर, रेडक्रास सचिव वाजिद अली, डीईटीसी प्रियंका यादव, ईओ नगर परिषद मनोज यादव, नपा सचिव बावल समयपाल व नपा सचिव धारूहेड़ा अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।