फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No concrete plan has been made for public parking

Rewari News: सार्वजनिक पार्किंग के लिए नहीं बनी कोई ठोस योजना

Thu, 17 Oct 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
No concrete plan has been made for public parking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में सार्वजनिक पार्किंग बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है। पार्किंग के लिए अपेक्षित जगह भी नहीं है। इसकी वजह से नगर परिषद के अधिकारी बेबस नजर आते हैं। यही वजह है कि पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी।
शहर में सार्वजनिक पार्किंग बनाने के लिए अधिक जमीन की जरूरत है। इसके लिए बाजार के बीचों-बीच कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जा सके। शहर की आबादी को देखते हुए सार्वजनिक पार्किंग का होना बहुत अधिक जरूरी है। दूसरी तरफ नगर परिषद की तरफ से अभी तक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है, जिससे व्यापारियों और बाजार में आने वाले लोगों की समस्या कम हो सके। इस समस्या का समाधान कब होगा, इसे लेकर भी नगर परिषद के अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। नगर परिषद की चेयरपर्सन का कहना है कि पार्किंग को लेकर बड़े पैमाने पर योजना बनाई जाएगी। हालांकि, तब तक त्योहारी सीजन भी निकल जाएगा और उसके बाद पार्किंग का उछलता हुआ मुद्दा ठंडा हो जाएगा।
विज्ञापन


दुकानों तक नहीं पहुंच पाते ग्राहक

पार्किंग नहीं होने से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे ग्राहक दुकानों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों को मजबूरन सड़क के इधर-उधर वाहन खड़ा करना पड़ता है। इससे चालान कटने का भी डर रहता है। लोगों की भी मजबूरी होती है। सबसे अधिक समस्या बाजार में व्यापारियों को होती है। दुकानों के बाहर वाहन खड़ा होने के कारण ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं और कई बार इतना लंबा जाम लग जाता है कि व्यवस्था बनाने में भी काफी मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

पार्किंग की व्यवस्था होनी जरूरी है। अगर पार्किंग की व्यवस्था होगी तो ग्राहक बिना चिंता के दुकानों में आ सकेंगे, क्योंकि इधर-उधर वाहन खड़ा करने से काफी परेशानी होती है। जाम से भी समस्या होती है।-विकास गुप्ता, सचिव, काठ मंडी एसोसिएशन

शहर में पार्किंग की मांग लंबे समय से की जा रही है। अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। नगर परिषद को इस पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह समस्या ग्राहक और दुकानदार दोनों के लिए एक जैसी है।- सौरभ भार्गव, प्रधान, भार्गव सीएसटी कांपलेक्स

-------

वर्जन:
शहर में पार्किंग को लेकर नगर परिषद की तरफ से योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। - पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed