{"_id":"63fcfdb08fa819f49609c7e4","slug":"nirogi-suffering-from-depression-only-5970-people-got-tested-rewari-news-c-17-1-79188-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ''निरोगी'' को उदासीनता का रोग, महज 5970 लोगों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ''निरोगी'' को उदासीनता का रोग, महज 5970 लोगों ने कराई जांच
Tue, 28 Feb 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लागू की गई सरकार की महत्वाकांक्षी निरोगी योजना (ई-उपचार) का जिलावासी लाभ नहीं उठा रहे हैं। अब यह सोच का विषय है कि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति विश्वास नहीं है या फिर अधिकारी लोगों को समझा नहीं पा रहे हैं।
जिले में निरोगी योजना को तीन माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सिर्फ 5970 लोगों ने ही नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच कराई है। जबकि 3,14,133 लोगों के स्वास्थ्य की जांच का रिकाॅर्ड तैयार किया जाना है। हालांकि पिछले तीन दिनों से नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं।
बतादें कि निरोगी योजना में वार्षिक 1.80 लाख रुपये तक के आय वालों का नागरिक अस्पताल में अलग से काउंटर बनाकर परामर्श से लेकर सभी प्रकार की जांच की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए चिकित्सक, लैब तकनीशियन, एक्स-रे सहित विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा अलग से है। एक बार रक्त, बलगम और सैंपल देने के बाद इसकी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। संबंधित आशा वर्कर उनके घर पहुंचकर रिपोर्ट उपलब्ध कराती हैं। पिछले साल 21 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की थी। इसमें वर्ष 2011 में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत 1.20 लाख रुपये वार्षिक या इससे कम आय वालों को आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 1.80 लाख रुपये तक के वार्षिक आय वालों को शामिल किया था।
विज्ञापन
जांच निशुल्क फिर भी नहीं उत्साह :
इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य से संबंधित डाटा तैयार करना है। जांच कराने वाले व्यक्ति को हेल्थ कार्ड जारी होता है। इसमें उसकी आयु, लंबाई, ऊंचाई, रक्तचाप, मधुमेह, हृदय, किडनी, क्षय रोग सहित संपूर्ण जांच रिपोर्ट दर्ज होगा। इसमें किस आयु वर्ग के कितने महिला, पुरुष या बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग केे पास रहेगा। इन लोगों की जांच के बाद आयुष्मान कार्ड अपडेट होगा। जिलेभर के लोगों की जांच सुविधा मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में ही है। बिना किसी तकलीफ के दूर-दराज से किराया और समय खर्च कर सिर्फ नागरिक अस्पताल में आना पसंद नहीं करते। दूसरा, लोगों को आयुष्मान योजना और निरोगी योजना को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वर्जन:
जिले में निरोगी हरियाणा योजना के तहत अभी शहरी क्षेत्र के लोगों का निशुल्क हेल्थ डाटा तैयार किया जा रहा है। ओपीडी से लेकर लैब टेस्टिंग की सुविधा नागरिक अस्पताल में अलग से व्यवस्था की हुई है। एक बार जांच के बाद इनकी नियमित रूप से माॅनिटरिंग होती रहेगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना योजना का उद्देश्य है। आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
- डॉ. विशाल राव, नोडल अधिकरी, निरोगी योजना