{"_id":"63fe4612fd6248272b017e86","slug":"nine-thousand-children-of-10th-took-hindi-exam-rewari-news-c-17-1-80729-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 10वीं के नौ हजार बच्चों ने दी हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 10वीं के नौ हजार बच्चों ने दी हिंदी की परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को जिले में 60 केंद्रों पर दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के करीब नौ हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हिंदी विषय का आसान पेपर होने चलते परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
दोपहर साढ़े 12 बजे से आरंभ हुई परीक्षा के लिए 11 बजे से ही विद्यार्थी पहुंचना आरंभ हो गए थे। हालांकि दोपहर 12 बजे से ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। बोर्ड और प्रशासन की ओर से परीक्षाओं के नकल रहित संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जहां परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्रों व फोटो आईडी की जांच के पश्चात प्रवेश दिया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। बोर्ड व प्रशासन की तरफ से गठित फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि नकल का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
आज 12वीं के छात्र देंगे परीक्षा
बुधवार को 12वीं कक्षा के करीब दस हजार विद्यार्थी 50 से अधिक केंद्रों पर रिटेल, ऑटोमोबाइल, आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, पेंशेंट केयर असिस्टेंट, फिजिकल एजुकेशन, कृषि, बैंकिंग आदि विषयों की परीक्षा देंगे। वहीं दसवीं कक्षा की बुधवार व वीरवार का कोई पेपर नहीं होने के चलते छुट्टी रहेगी। वीरवार को 12वीं कक्षा की रसायन शास्त्र, अकाउंटेंसी व लोक प्रशासन विषय की परीक्षा होगी।