{"_id":"69d93a6b80e0defc1c09f57c","slug":"nikita-yadav-got-first-position-in-patwar-training-examination-in-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-236556-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निकिता यादव ने पटवार प्रशिक्षण परीक्षा में रेवाड़ी में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निकिता यादव ने पटवार प्रशिक्षण परीक्षा में रेवाड़ी में पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
निकिता यादव को सम्मानित करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : परिवार
धारूहेड़ा। पटवार प्रशिक्षण परीक्षा में गांव आकेड़ा निवासी निकिता यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। निकिता ने 478.5 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम भी रोशन किया है।
निकिता के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके गांव में खुशी का माहौल है। निकिता यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सूरज स्कूल से प्राप्त की और केमिस्ट्री ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई सूरज डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ से की। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में द्वितीय रैंक हासिल की थी।
डीसी अभिषेक मीणा ने निकिता यादव को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरियाणा में पटवार प्रशिक्षण अवधि को पहले डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष किया गया है जिससे प्रशिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाया जा सके।
सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ जेपी यादव ने भी नवचयनित पटवारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार एक साथ 2605 पटवारियों की भर्ती एक हुई है। उन्होंने सभी से ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।