फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NHM director reviewed health programs

Rewari News: एनएचएम के निदेशक ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
NHM director reviewed health programs
फोटो:36नारनौल व रेवाड़ी की रिव्यू मीटिंग लेते एनएचएम डायरेक्टर डॉक्टर वीरेंद्र यादव। स्त्रोत: - फोटो : परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एनएचएम के निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में बैठक कर रेवाड़ी और नारनौल जिले के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने गर्भवती और बच्चों के पंजीकरण से टीकाकरण तक की जानकारी ली।
डॉ. विरेंद्र ने कहा कि गर्भवती का एनसी रजिस्ट्रेशन प्रथम दस सप्ताह तक करना सुनिश्चित करें। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान करके उनका समय-समय पर फॉलोअप किया जाए। सुरक्षित डिलिवरी उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएमएसएमए कार्यक्रम के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की जांच विशेषज्ञ महिला चिकित्सा अधिकारी से कराई जाएए। सभी प्रकार के लैब टैस्ट व डायग्नोस्टिक की सुविधा निशुल्क स्वास्थ्य संस्थाओं पर उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नवजात बच्चों के जन्म के रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण करने व पोर्टल पर दर्ज करने बारे निर्देश दिए गए। सरकार द्वारा जारी विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल की रिपोर्ट का अवलोकन किया गया व सुधार करने तथा सभी प्रकार के डाटा एंट्री करने बारे निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एफआरयू के रूप क्रियान्वित किया जाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र नाहड़ को तुरंत प्रभाव से गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन के लिए क्रियान्वित किया जाएगा।

एनक्यूएस कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल रेवाड़ी व सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, जिसमें एसडीएच कोसली, सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों शहरी व ग्रामीण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनक्यूएस सर्टिफाईड करवाने बारे दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर नरेन्द्र दहिया, सिविल सर्जन नारनौल डॉक्टर अशोक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed