फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New water house will be built in Motla Kalan at a cost of Rs 6.63 crore.

Rewari News: मोतला कलां में 6.63 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया जलघर

Fri, 10 Apr 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
New water house will be built in Motla Kalan at a cost of Rs 6.63 crore.
कार्यालय में शिकायत सुनते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। गांव मोतला कलां में 6.63 करोड़ की राशि से आधुनिक जलघर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बनने से आसपास के 6-7 गांवों को भी सुचारु पेयजल आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा। कोसली विधायक अनिल यादव ने जाटूसाना के बीडीपीओ ब्लॉक कार्यालय में आयोजित किए गए समाधान शिविर में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी मांग पर गांव मोतला कलां में नया जलघर व टैंक बनवाने की घोषणा की थी जिसकी स्वीकृति देते हुए सरकार ने रुपये जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि अगले एक सप्ताह में मोतलां कलां में जलघर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नए जलघर के बनने से मोतला और आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था और अधिक बेहतर हो जाएगी। विधायक ने जाटूसाना खंड के गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बीडीपीओ सुरजीत सिंह, पंचायत समिति की चेयरमैन सुनीता देवी, प्रवीन कुमार, वाइस चेयरमैन विक्रम सिंह और अनेक सरपंच एवं जिला पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article