फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New twist in the case of child beating in school

स्कूल में बालक की पिटाई के मामले में नया मोड़

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
New twist in the case of child beating in school
रेवाड़ी। शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा छह के बच्चे की पिटाई के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। अब एक बार फिर से दोनों पक्षों को जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद माफीनामा सौंपने के बाद अभिभावक पक्ष की ओर से एक दिन की मोहलत मांगी गई थी। बुधवार को मामले में अभिभावक रवि कुमार ने अपने बच्चे के भविष्य को देखते हुए माफीनामे को मंजूर करके समझौता कर लेने की टेलीफोन से स्वीकृति उक्त अधिकारी को दी थी, मगर दोपहर बाद जब बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसने नई बातें बताईं। इससे अभिभावक को कानूनी पचड़े में फंसाने का एहसास हुआ। ऐसी स्थिति में उन्होंने माफीनामे को लेकर पुन: जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी दीपिका से बात की है। उनको उक्त अधिकारी ने यह आश्वासन दिया कि वीरवार को पुन: स्कूल पक्ष को बुलाकर उनसे इस संबंध में बात की जाएगी। खबर भेजने तक उक्त अधिकारी का पक्ष ज्ञात नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

उधर अभिभावक रवि कुमार ने साफ तौर पर कहा कि वे अपने बच्चे के भविष्य को लेकर काफी संजीदा थे और इस मामले को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं थे। मामले पर उनकी स्कूल के चेयरमैन से भी बात हुई थी। मगर अब इस मामले में नया मोड़ आने के बाद वीरवार को वे पुन: जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में जा रहे हैं। उक्त अधिकारी ने स्कूल पक्ष को भी बुलाने की बात कही है। अभिभावक ने कहा कि उन्होंने माफीनामे को लेकर समझौते को लेकर अभी तक किसी कागज पर कोई हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed