फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Neighbors were accused of trying to break the daughter's relationship by writing a wrong letter

पड़ोसियों पर लगाया गलत चिट्ठी लिखकर बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश का आरोप

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Neighbors were accused of trying to break the daughter's relationship by writing a wrong letter
एसआई की बेटी का रिश्ता तुड़वाने के लिए उसकी ससुराल गलत चिट्ठी भेजने का मामला सामने आया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एसआई की पत्नी की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। एमएससी बीएड करने के बाद बड़ी बेटी का रिश्ता पांच सितंबर को फाइनल किया था। छोटी बेटी बीएससी बीएड है। गांव में ही एक परिवार के साथ उनका प्लाट को लेकर विवाद था। जिसका पंचायत स्तर पर समझौता हो गया। इसके बाद भी उक्त परिवार उनके साथ रंजिश रखता है। इसी के चलते बेटी के होने वाले ससुराल के पते पर बेटी व परिवार के बारे में गलत चिट्ठी भेज रहे हैं। तीन अक्टूबर को होने वाले समधी ने उसके पति को रेवाड़ी बुलाया और चिट्ठी दिखाई। उसके बाद से उसका परिवार सदमे में हैं। चिट्ठी में गलत बात लिखकर परिवार को बेइज्जत करने के अलावा बेटी का रिस्ता तोड़ने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed