फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NCR area including Rewari becomes first choice for investment

Rewari News: रेवाड़ी सहित एनसीआर एरिया इन्वेस्टमेंट के लिए बना पहली पसंद

Mon, 12 Feb 2024 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
NCR area including Rewari becomes first choice for investment
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल रविवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक संस्था की ओर से आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़कें, स्टॉप ड्यूटी में छूट इत्यादि पर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश की लाभप्रद भौगोलिक स्थिति, प्रगतिशील नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण आज हरियाणा वैश्विक निवेशकों के लिए शीर्ष पसंद बना हुआ है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश की लगातार बेहतरीन रैंकिंग और लोकेशन एडवांटेज के चलते जापानी सहित अन्य मल्टीनेशनल कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए लगातार रुचि ले रही हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी समेत अन्य एनसीआर एरिया आज इन्वेस्टमेंट के लिए पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें और दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बनवारी लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के 75वें जन्मदिन पर उनके निवास स्थान पर भेंटकर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed