{"_id":"11cf96ab3000a5849267aca44040ae36","slug":"national-council-team-inspection-indira-gandhi-university-merpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी पहुंची परिषद की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी पहुंची परिषद की टीम
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में शनिवार जयपुर स्थित अध्यापक शिक्षा की राष्ट्रीय परिषद की एक टीम ने दौरा किया। कुल सचिव डॉ मदन लाल ने टीम का स्वागत किया और उन्हें यूनिवर्सिटी में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। प्रो रामसजन पांडेय ने कम समय में प्राप्त हुई उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस टीम का मुख्य उद्देश्य बीएससी, बीएड चार वर्षीय, एमएड और एमपीएड के कार्यक्रम में हुए विकास का निरीक्षण करना था। कुलसचिव डॉ मदन लाल ने बतया कि यूनिवर्सिटी की ओर से नए अकादमिक वर्ष में बीएड तथा एमएड की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
उन्होंने यह आश्वासन दिया कि नए सत्र में और कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। इस टीम ने लैब, यूनिवर्सिटी जिम, पुस्तकालय, हॉस्टल, खेलकूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ सविता कुमारी, ममता अग्रवाल, फेकल्टी ऑफ एजुकेशन के डीन व अध्यक्ष प्रो आरएस सांगवान, डीन ऑफ साइंस प्रो मंजू परूथी, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष सतीश खुराना और सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।