{"_id":"674cb4d975c12478e70a97e4","slug":"napa-chairman-raised-the-problems-of-dharuhera-before-the-cm-rewari-news-c-198-1-rew1001-212266-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नपा चेयरमैन ने धारूहेड़ा की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नपा चेयरमैन ने धारूहेड़ा की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नपा चेयरमैन कंवर सिंह मुलाकात करते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
धारूहेड़ा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को नगरपालिका के चेयरमैन कंवर सिंह ने मुलाकात की और धारूहेड़ा कस्बा के लिए मांग रखी। सीएम ने मांगों को पढ़ा और उनको शीघ्र करने का आश्वासन दिया है। चेयरमैन ने कहा कि धारूहेड़ा कस्बे में नेशनल हाईवे 48 से एंट्री करवाई जाए, जिसके लिए कई बार केंद्रीय मंत्री से भी मीटिंग की है।
उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा की आबादी डेढ लाख है, इलाज के लिए पीएचसी है। आबादी को देखते हुए 100 बेड़ का अस्पताल बनाया जाए। चेयरमैन ने बताया कि 2016 में बस स्टैंड जोकि जर्जर हो गया था, उसको तोड़ दिया था। 4.8 एकड़ भूमि पर नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने 12 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि लोकनिर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिए हैं। इस पर जल्द से जल्द कार्य हो।
चेयरमैन ने आगे बताया कि धारूहेड़ा कस्बा इंडस्ट्री एरिया है और भिवाड़ी के साथ लगता है। नेशनल हाईवे 48 व 919 इस कस्बे के बीच से जा रहे हैं। बस स्टैंड के निर्माण को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि फायर की एनओसी नहीं मिली है। फिलहाल मांगों पर जल्द ही समाधान के लिए आश्वासन दिया गया है।