{"_id":"63d7843c3b23f33fa46c8e04","slug":"na-rewari-news-c-17-1-49730-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : डाॅ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : डाॅ. बनवारी लाल
Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पहलू है। स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये बातें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने शनिवार को बावल स्थित निवास पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं। उन्होंने जलघर की क्षमता बढ़ाने और अतिरिक्त टैंक बनवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को पानी से संबंधित किसी भी समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए आपसी समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। हर घर नल से जल स्कीम के तहत गांव के सभी घरों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने का स्वच्छ जल वितरित किया जा रहा है। निर्देश दिया कि रेवाड़ी जिले में जहां-जहां पर नहरी पानी पर आधारित जल घर बने हुए हैं उनकी क्षमता को बढ़ाकर अतिरिक्त टैंक बनाए जाएं ताकि पानी की किल्लत न रहे।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा शहर में जहां पर भी पानी व सीवर की लाइन लगाई जानी है उसको अमृत योजना के तहत इस्टीमेट बनाकर जल्द से जल्द मंजूर करवाकर काम करवाना सुनिश्चित करें। रेवाड़ी शहर में जहां पर बरसाती पानी निकासी की समस्या है वहां पर पानी की निकासी के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर में पीने के पानी की बढ़ोतरी के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के माध्यम से गांव में जमीन लेकर काम शुरू करें।
विज्ञापन
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया, अधीक्षक अभियंता संजीव कुमार दूहन, कार्यकारी अभियंता रविंद्र कुमार गोठवाल, कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान, उपमंडल अभियंता मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।