फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   myself with makeup earth

खुद के साथ किया धरा का शृंगार

Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
myself with makeup earth
शहर के राजकीय कर्मचारी कॉलोनी के पार्क में पौधरोपण कर करवाचौथ पर्व मनातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Rewari
करवाचौथ पर जन चेतना फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता यादव के नेतृत्व में ग्रुप की महिलाओं ने अनूठी पहल करते हुए खुद को सजाने के साथ-साथ राजकीय कर्मचारी कॉलोनी के पार्क में ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाकर धरा का शृंगार किया। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में एकत्रित होकर पहले पार्क परिसर की साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन

फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बताया कि हम विभिन्न पर्वों पर फूल और फलदार ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाते रहे हैं, मगर इस बार हमने करवाचौथ के दिन प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरणादायक पहल की है। मंडल की उप प्रधान ममता यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक स्वच्छ वातावरण बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बावल के निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी खुशीराम यादव, आयकर अधिकारी अनुज यादव, डेवलपमेंट अधिकारी रोहित सैनी, कॉलोनी प्रधान नरेंद्र यादव आदि ने महिलाओं के इस कार्य की प्रशंसा की है। इस अवसर पर प्राध्यापक कविता यादव, अनीता यादव, ममता यादव, सोनू यादव, शालू यादव, माया देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, भारती देवी, मुकेश देवी, मीनाक्षी देवी, सरोज देवी, तंजुल देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed