फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murlipur won the three-day cricket competition

Rewari News: तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुरलीपुर ने मारी बाजी

Wed, 01 Mar 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Murlipur won the three-day cricket competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव कोसली के राजीव गांधी खेल परिसर में बाबा मुक्तेश्वर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से फाइनल मैच मुरलीपुर और कोसली के बीच खेला गया। मुख्यातिथि सरपंच रामकिशन व नीरज यादव मोतला बतौर मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुरलीपुर की टीम और द्वितीय स्थान पर कोसली की टीम रही। नीरज ने बताया कि कोसली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे मुरलीपुर को 129 रन का लक्ष्य दिया। मुरलीपुर ने अंतिम ओवर मे 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया। फाइनल मैच मे मुरलीपुर की तरफ से अक्षय को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुरलीपुर से अविनाश टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज रहे। अंत में चंचल वीर फाउंडेशन के विजय वीर यादव ने नीरज मोतला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोसली के सरपंच रामकिशन, कुलदीप शर्मा, नितिन यादव, कपिल खरसांकी, विकास पहलवान, दिनेश कुमार एवं काफी संख्या में कोसली ग्रामवासी उपास्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed