{"_id":"61b8dfe7f4be8a38bc6ee4e4","slug":"murder-of-the-youth-by-head-and-face-on-the-brick-rewari-news-rtk632731327","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: ईंट से सिर और चेहरे पर प्रहार कर युवक की हत्या, चार-पांच दिन पहले हुआ था एक युवक से झगड़ा, परिजनों ने उसी पर जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: ईंट से सिर और चेहरे पर प्रहार कर युवक की हत्या, चार-पांच दिन पहले हुआ था एक युवक से झगड़ा, परिजनों ने उसी पर जताई हत्या की आशंका
Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
सार
गांव गोकलगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से शव लेकर जाते परिजन दूसरी ओर भवनेश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में मंगलवार को एक युवक को ईंट से उसके सिर और चेहरे पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। युवक का सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने की आशंका जताई है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
जिले के गांव गोकलगढ़ में मंगलवार को ग्रामीणों को एक खंडहर नुमा मकान में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसके बारे में सदर थाना पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक की शनाख्त गोकलगढ़ निवासी भवनेश (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि भवनेश के पिता आदेश शर्मा की गांव में परचून की दुकान है। भवनेश भी दुकान पर ही अपने पिता के साथ रहता था। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे तक वह दुकान पर ही था। उधर, परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर भवनेश की हत्या करने का संदेह जताया।
विज्ञापन
परिजनों ने जिस युवक पर हत्या करने का संदेह जताया है, उसके साथ भवनेश का चार-पांच दिन पहले झगड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार इसी रंजिश में युवक ने भवनेश की हत्या की है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।