{"_id":"69a0403ab1a47a6651069600","slug":"municipality-je-arrested-while-taking-bribe-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: नगर पालिका का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई; ठेकेदार से मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: नगर पालिका का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई; ठेकेदार से मांगी थी घूस
Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM IST
सार
नगर पालिका धारूहेड़ा में ठेकेदार राजबीर का एक बिल लंबित था। आरोप है कि बिल पास करने के बदले जेई हरीश कुमार ने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम विजिलेंस टीम ने नगर पालिका धारूहेड़ा के जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश कुमार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका धारूहेड़ा में ठेकेदार राजबीर का एक बिल लंबित था। आरोप है कि बिल पास करने के बदले जेई हरीश कुमार ने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इस मांग से परेशान होकर मामले की शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया।
विज्ञापन
निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी जेई ने ठेकेदार से 90 हजार रुपये की रिश्वत ली। विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
विज्ञापन