फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Municipal council started installing traffic lights

Rewari News: नगर परिषद ने ट्रैफिक लाइट लगवाना शुरू किया

Tue, 21 May 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal council started installing traffic lights
रेवाड़ी। अग्रसेन चौक पर दुरुस्त करवाई जा रही ट्रैफिक लाइट व्यवस्था। स्रोत: वकील
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के खराब ट्रैफिक सिग्नल का मुद्दा सिविल कोर्ट में जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने ट्रैफिक लाइट को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया है। इस पर करीब 24 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
अग्रसेन चौक के पास सोमवार को ट्रैफिक लाइट लगाई गई। ट्रैफिक लाइट लगाने की प्रक्रिया भी तब शुरू की गई, जब 30 मई को कोर्ट में सुनवाई होनी है। याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता सुनील भार्गव के अनुसार पहले पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में और अब सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मामला विचाराधीन है। इसमें अधिकारियों की ओर से लापरवाही की गई है तथा आदेशों के बावजूद भी ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त नहीं किया गया। इसके लिए अदालत द्वारा संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


शहर में ट्रैफिक सिग्नल के लगाने की शुरूआत करीब दस साल पहले किया गया था। इतने वर्षों में ट्रैफिक सिग्नल एक जगह से बढ़कर 5 जगह लगा दी गई लेकिन चालू नहीं की गई। इन 5 जगह की लाइटें होंगी चालू: शहर में 5 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त होनी हैं। इनमें सरकुलर रोड स्थित नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, अभय सिंह चौक और पायलट चौक शामिल हैं। जल्द ही वाहन चालकों को सिग्नल का पालन करने की आदत डालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
वर्जन:
ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाया गया था। अब जिन स्थानों पर ट्रैफिक लाइट की जरूरत है, वहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जा रहा है।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed