फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Municipal council operated yellow paw on three shops on railway road

Rewari News: रेलवे रोड पर नगर परिषद ने तीन दुकानों पर चलाया पीली पंजा

Tue, 04 Jul 2023 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal council operated yellow paw on three shops on railway road
रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड पर अवैध रूप से बनाई गई तीन दुकानों को सोमवार नप की टीम ने जेसीबी चलाकर तोड़ दिया। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मौके पर मौजूद रहा। करीब दो माह पूर्व रेलवे रोड पर चार दुकानों को तोड़ा गया था। अभी दो दुकानें बची हुई हैं, जिन पर कोर्ट का स्टे लगा हुआ है। नगर परिषद ने स्टे हटवाने के लिए हाईकोर्ट में अपील की हुई है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित बाजार में दुकानों के दोनों तरफ नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शहर से लेकर गोकल गेट तक नालों का निर्माण हो गया, लेकिन नगर परिषद की जमीन पर बनी नौ दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों ने कोर्ट से स्टे ले लिया था। शुरुआत में दो दुकानों पर नगर परिषद की टीम ने तोड़फोड़ की। इसके बाद कोर्ट का स्टे हटने पर दो अन्य दुकानों तो तोड़ा गया। ये सभी दुकानों एक साथ बनी हुई थी। कार्रवाई से संबंधित तीन अन्य दुकानदारों को नोटिस भेजा। इसके बाद सोमवार को इन तीनों दुकानों को भी तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

ये तीनों दुकानें अवैध रूप से बनी हुई है। नालों का निर्माण कराया जाना था, जिसके बाद इन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़ा गया है। बची हुई दुकानों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जगह अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके यादव, ईओ नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed