{"_id":"5fbc0e5f8ebc3e9bf3042aa1","slug":"municipal-commitee-fine-mask-rewari-news-rewari-news-rtk5835765120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप कर्मी बगैर मास्क साइकिल चालकों के काट रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप कर्मी बगैर मास्क साइकिल चालकों के काट रहे चालान
विज्ञापन
दीपावली के बाद कोरोना संक्रमितों की मौत व संक्रमण की संख्या बढ़ने के चलते नगर परिषद (नप) के 20 कर्मचारियों की पांच टीमों द्वारा शहर के अनेक चौक चोराहों पर पैदल से लेकर साइकिल चालकों के मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का चालान काटा जा रहा है। लेकिन टीमों का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ही कार्यालय में बिना मास्क बैठकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
ऐसे में सवाल है कि आखिर क्या नियम व कायदे सभी आम आदमी के लिए ये हैं। क्योंकि रोजी-रोटी के जुगाड़ में निकले लोगों के लिए 500 रुपये का जुर्माना हो सकता है, लेकिन अवहेलना करने वाला आम हो या खास कार्रवाई सभी के खिलाफ होनी चाहिए। नियमों की पालना कराने वालों की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा बन जाती है। यह किसी एक कार्यालय का मामला नहीं है। अमर उजाला की ओर से सोमवार को जिला सचिवालय से लेकर मार्किट कमेटी व नगर परिषद सहित अनेक कार्यालयों की पड़ताल की गई तो अनेक कर्मचारी व अधिकारी बिना मास्क के दिखाई दिये, जोकि गंभीर मामला है।
सरल केंद्र से लेकर डीआरडीए व एससपी कार्यालय में हो रही अवहेलना
सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सरल केंद्र के कर्मचारी भी बिना मास्क काम करते दिखाई दिये, इसके अलावा जिला सचिवालय के डीआरडीए, एसपी ऑफिस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी, अनाज मंडी स्थित मार्किट कमेटी कार्यालय में सहायक सचिव तक बिना मास्क काम करते दिखाई दिये, जबकि इस दौरान बाजरा के लिए मैसेज नहीं मिलने पर अनेक किसान उनके पास समस्या लेकर पहुंच रहे थे। ऐसी ही स्थिति नगर परिषद कार्यालय में दिखाई दी। जबकि नप की ओर से तो रविवार से चालान काटने का अभियान चलाया जा रहा है। नप की ओर से रविवार को 17 व सोमवार को 32 चालान काटे गये हैं।
विज्ञापन
बिना मास्क कार्यालय में बैठे.. चालान करने वाली एक टीम के इंचार्ज नप एमई अजय सिक्का से बातचीत
प्रश्न: सर आज कितने बिना मास्क के चालान काटे?
उत्तर: आज 32 लोगों के चालान काटे गये हैं।
प्रश्न- किस तरह के चालान काटे जा रहे हैं?
उत्तर- बिना मास्क के पाये गये सभी लोगों के।
प्रश्न- आप टीम के इंचार्ज हैं... आज कार्यालय में आप बिना मास्क कार्य कर रहे थे?
उत्तर- चाय पीने के लिए मास्क उतार दिया तो क्या गुनाह कर दिया। ा