{"_id":"666c99f941058aa2d50ce7f4","slug":"multiple-officers-designated-as-marriage-registrars-rewari-news-c-198-1-rew1001-205561-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कई अधिकारी विवाह रजिस्ट्रार के रूप में नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कई अधिकारी विवाह रजिस्ट्रार के रूप में नामित
Sat, 15 Jun 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सहित ग्राम सचिव को मैरिज रजिस्ट्रार के रूप में नामित किया है।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि इस बारे प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब विवाह पंजीकरण करवाने वाले लोग स्थानीय स्तर पर अपनी सुविधा अनुसार ग्राम सचिव से लेकर बीडीपीओ, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे पहले ग्रामीण स्तर पर केवल तहसीलदार के पास ही मैरिज रजिस्ट्रेशन का अधिकार था।
इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगर समिति, तहसीलदार, नायब तहसीलदार नामित रजिस्ट्रार होंगे। नागरिक अब अपने विवाह को घर के नजदीक उक्त अधिकारियों के माध्यम से सरकारी कार्यालय में पंजीकृत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
मैरिज रजिस्ट्रार की संख्या बढऩे और घर से कम दूरी के कारण अब विवाह पंजीकरण करवाने वालों के लिए सुविधा के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। बता दें कि हरियाणा सरकार ने दिसंबर 2020 में सुशासन पहल के तहत विवाह पंजीकरण पोर्टल लांच किया था।ड़