फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Multi media exhibition concludes

Rewari News: मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का हुआ समापन

Sun, 18 Feb 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Feb 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Multi media exhibition concludes
गांव माजरा में लगाई गई प्रदर्शनी। स्त्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। आमजन को केंद्र व हरियाणा सरकार की परियोनाओं व योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से गांव माजरा में लगाई गई तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए। इसमें गांव माजरा-भालखी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व गुरुग्राम मेट्रो के दो-दो मॉडल दिखाए गए है। लोगों ने उन्हें देखने में रुचि दिखाई। आमजन प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के प्रति भी क्रेजी नजर आया। प्रदर्शनी में 11 एलईडी स्क्रीन पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व गुरुग्राम मेट्रो सहित भारतीय रेलवे और भारत व हरियाणा सरकार की अंत्योदय व जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को काफी सुगम तरीके से समझाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed