{"_id":"67c4aadc7cce86b0ce01dcd7","slug":"mountaineers-climbed-a-900-feet-hill-rewari-news-c-198-1-rew1001-215957-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पर्वतारोहियों ने 900 फीट की पहाड़ी का किया आरोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पर्वतारोहियों ने 900 फीट की पहाड़ी का किया आरोहण
Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15टांकरी में पहुंचा कृषि महाविद्यालय बावल का पर्वतारोहण क्लब। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल के पर्वतारोहण क्लब की तरफ से टांकरी में एक दिवसीय पर्वतारोहण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.नरेश कौशिक और छात्र सह कल्याण निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने पर्वतारोहियों को हरी झंडी दिखाकर की।
डॉ. कौशिक ने कहा कि पर्वतारोहण मानव जीवन का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। इससे हमारा प्रकृति से जुड़ाव होता है। साथ ही पर्वतारोहण शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। डॉ. मुकेश ने सभी पर्वतारोहियों को प्लास्टिक-मुक्त व स्वच्छ शिविर के लिए प्रेरित किया। पर्वतारोहण क्लब इंचार्ज डॉ. आत्मन पूनिया ने बताया कि शिविर में 33 पर्वतारोही शामिल थे, जिसमें कुल 17 छात्राएं व 16 छात्र थे। पर्वतारोहियों ने कुल 900 फीट की पहाड़ी का आरोहण किया, जिसका कुल 7 किलोमीटर का ट्रैक था। इसके साथ-साथ सभी पर्वतारोहियों ने मनोरंजन के लिए खेलकूद एवं अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की। इस दौरान सभी पर्वतारोहियों ने सोशल मीडिया व डिजिटल उपकरणों से दूर रहकर प्रकृति का आनंद लिया। इसी के साथ पर्वत पर उगने वाली वनस्पतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। वहीं, डॉ. विकास गिल ने सभी पर्वतारोहियों को भारत की अनेक पर्वत श्रृंखलाओं से अवगत कराया एवं पर्वतारोहण के महत्व को बताते हुए सभी पर्वतारोहियों को उत्साहित किया।