{"_id":"681e52e1aa4a60501901e00d","slug":"mountaineer-aaradhya-left-for-chandrashila-trek-rewari-news-c-198-1-rew1001-219230-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पर्वतारोही आराध्या ने चंद्रशिला ट्रैक के लिए किया प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पर्वतारोही आराध्या ने चंद्रशिला ट्रैक के लिए किया प्रस्थान
Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15युवा पर्वतारोही आराध्या को चंद्रशिला ट्रेक के लिए रवाना करते सिद्धार्थ यादव के परिजन
- फोटो : मदन सागर की जलकुंभी हटाते पालिकाकर्मी व साफ दिखने लगा तालाब। स्रोत: पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। युवा पर्वतारोही आराध्या ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की स्मृति में चंद्रशिला ट्रैक के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने इस यात्रा को शहीद सिद्धार्थ को समर्पित किया गया है। यात्रा का फ्लैग-ऑफ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के माता-पिता सुशील यादव और सुशीला देवी ने किया।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव 2 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान शहीद हुए थे। सिद्धार्थ यादव माजरा भालखी गांव के निवासी थे और सैन्य परिवार से संबंध रखते थे। आराध्या ने कहा कि इस ट्रेक को सिद्धार्थ की स्मृति में कर रही हूं। उनकी बहादुरी और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। चाहती हूं कि युवा पीढ़ी उनके जैसे वीरों से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आए।
सिद्धार्थ की मां सुशीला देवी ने कहा कि हमें गर्व है कि आराध्या ने यह पहल शुरू की है। यह हमारे बेटे की स्मृति को जीवित रखने का एक सुंदर तरीका है। आराध्या की यह पहल न केवल सिद्धार्थ यादव की स्मृति को सम्मानित करती है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करती है। इस मौके पर सिद्धार्थ यादव के परिजन दिव्या खोश्या, सचिन इंजीनियर, प्रोफेसर शमशेर सिंह, संजीव यादव, अजय खोला आदि मौजूद थे।